बिहार में वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने किया हमला, 6 माफिया गिरफ्तार
नवादा (बिहार) में सोमवार तड़के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम ने 6 माफियों को पकड़ा और इस दौरान तीन टेंपो और चार बाइकों पर लदी माइका को भी ज़ब्त किया गया। वहीं, साथियों को छुड़ाने के लिए खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया जिसमें 5 वनकर्मी घायल हो गए।