बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 5 सितंबर से खुलेगा पोर्टल, ऐसे करें आवेदन
बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण में सुविधा के लिए 5 सितंबर से पोर्टल खुलने जा रहा जिसके ज़रिए शिक्षक आसानी से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 13-सिंतबर तक चलेगी और शिक्षकों को पोर्टल पर अपने तीन पसंदीदा ज़िलों का विकल्प भरना होगा। यह सुविधा उन शिक्षकों के लिए नहीं होगी जो पहले पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ ले चुके हैं।