बिहार में शिक्षकों को पसंद नहीं आई नई पोस्टिंग, 6390 टीचर्स ने ट्रांसफर का आवेदन लिया वापस
बिहार में सरकारी स्कूलों के 6,390 शिक्षकों ने अपनी नई पोस्टिंग से नाखुश होकर अपने स्थानांतरण का आवेदन वापस ले लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आवेदन वापस लेने वालों में सर्वाधिक शिक्षक दरभंगा और पश्चिम चंपारण ज़िले के हैं जहां से 331-331 शिक्षकों ने आवेदन वापस लिया है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने आवेदन वापस लेने का अवसर दिया था।