बिहार में शादी के मंडप से फरार हुआ दूल्हा, दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक दूल्हा शादी का मंडप छोड़कर भाग गया जिसके बाद दुल्हन ने छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की मामी व अगुवा सहित अन्य को बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि अगुवा ने लड़की की जाति गलत बताकर शादी तय करवाई थी और झूठ का खुलासा होने पर दूल्हा भाग गया।