बिहार में शाम 5 बजे तक हुआ 60.13% मतदान, सबसे कम और सबसे ज़्यादा कहां हुई वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर हुई वोटिंग में शाम 5 बजे तक तकरीबन 60.13% मतदान हुआ। वोटर टर्नआउट के मुताबिक, सबसे अधिक मतदान 67.32% बेगूसराय में हुआ जिसके बाद मधेपुरा (65.74%), समस्तीपुर (66.65%), मुजफ्फरपुर (64.63%), गोपालगंज (64.96%), लखीसराय (62.76%), सहरसा (62.65%), खगड़िया (60.65%) रहे। पटना में 55.02% जबकि सबसे कम (52.36%) मतदान शेखपुरा में हुआ।

Load More