बिहार में श्राद्ध भोज की दाल में मिली मरी हुई छिपकली, 150 से अधिक लोग बीमार; अस्पताल में भर्ती
सुपौल (बिहार) में एक श्राद्ध भोज के दौरान दाल में मरी हुई छिपकली मिलने से दाल खाने वाले 150 से अधिक लोगों व बच्चों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज़ों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और सभी खतरे से बाहर हैं। भोज में करीब 500 लोग शामिल हुए थे।