बिहार में शख्स की हत्या करने बाद सिर काटकर अपने साथ ले गए बदमाश
बिहार के सहरसा में शनिवार देर रात एक शख्स की सिर कटी लाश मिली। परिवार ने कपड़े व मोबाइल से मृतक की पहचान की है। वह पिछले 20 सालों से चाउमीन और गोलगप्पे बेचने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि बदमाश उसका सिर काटकर साथ ले गए हैं और 4 थानों की टीमें सिर खोजने में जुटी हैं।