बिहार में शख्स ने बनाई 'दीवार जितनी' चौड़ाई वाली 5 मंज़िला इमारत, वायरल हुआ वीडियो
बिहार में एक शख्स ने बहुत कम चौड़ाई वाली 5 मंज़िला इमारत बनवाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि इमारत की चौड़ाई एक मोटी दीवार के बराबर है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "ग्रेट वॉल ऑफ चाइना बनाने का सोच रहा था भाई।" अन्य ने लिखा, "कम से कम घर तो है।"