बिहार में शख्स ने हत्या के बाद बीच सड़क पर रखा कटा सिर, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
बिहार के अररिया में गुरुवार सुबह एक सत्तू विक्रेता ने एक पिकअप चालक की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर बीच सड़क पर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी सत्तू विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।