बिहार में शराब तस्करों ने ASI का हाथ तोड़ा, जवाबी फायरिंग में एक हमलावर को लगी गोली

कैमूर (बिहार) में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया जिसमें एएसआई रामानंद प्रसाद का हाथ टूट गया है। शराब तस्करों ने लाठी-डंडों से हमला किया था और जबकि जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर को भी गोली लगी है। वहीं, इस मामले में 10 नामजद व 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

Load More