बिहार में शराब तस्करी रोकने के लिए लगाए गए दारोगा का शराब पार्टी करते वीडियो हुआ वायरल
शराबबंदी वाले बिहार के पूर्वी चंपारण में कृष्ण कुमार यादव नामक दारोगा का शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्ण कुमार की ड्यूटी खास तौर पर भारत-नेपाल सीमा पर शराब की तस्करी रोकने के लिए लगाई गई थी। गौरतलब है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को निलंबित कर दिया है।