बिहार में शराब बरामदगी के लिए रेड डालने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, ASI का सिर फूटा

गया जी (बिहार) में शराब बरामदगी के लिए सोमवार रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अचानक कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में एएसआई मनोज कुमार का सिर फूट गया और उन्हें 12 टांके लगाए गए हैं। रविवार को कुहरी गांव में एक ऑटो से 450 लीटर महुआ शराब बरामद हुई थी जिसके बाद पुलिस छापेमारी करने पहुंची।

Load More