बिहार में साइबर ठग ने लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से ठगे ₹3 करोड़
भागलपुर (बिहार) के एक कारोबारी से साइबर ठग ने कथित तौर पर लोन दिलाने के नाम ₹3 करोड़ से ज़्यादा की ठगी की है। बकौल कारोबारी, आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए थे। बकौल कारोबारी, इससे पहले आरोपी ने लोन के बदले 2%-5% कमीशन देने की बात कही थी।