बिहार में सीएम को चूड़ा-दही भोज पर बुलाकर खुद नहीं पहुंचे चिराग पासवान, बिना भोज खाए लौटे CM

पटना (बिहार) में मकर संक्रांति पर एलजेपी (रामविलास) सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने दफ्तर में चूड़ा-दही भोज पर आमंत्रित किया और खुद अनुपस्थित रहे। बकौल रिपोर्ट्स, मुख्यमंत्री वहां 5 मिनट रुकने के बाद बिना भोज खाए लौट गए। मामले पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि नीतीश समय से पहले पहुंच गए थे।

Load More