बिहार में सिक्योरिटी ड्रिल में भाग लेने के लिए दूल्हे ने टाली बारात, कहा- राष्ट्र पहले
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के पूर्णिया में एक दूल्हे ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू की गई सिक्योरिटी मॉक ड्रिल में भाग लेने के लिए अपनी बारात को लगभग दो घंटे के लिए टाल दिया। सिक्योरिटी मॉक ड्रिल में भाग लेने पर गर्व जताते हुए दूल्हे ने कहा, "राष्ट्र पहले आता है।"