बिहार में स्कूल के बाहर मिला 13 वर्षीय छात्र का शव, 'दीवार फांदकर भागते वक्त लगा था करंट'
सहरसा (बिहार) में गुरुवार को एक मध्य विद्यालय की दीवार के पास एक 13 वर्षीय छात्र का शव मिला जिसको लेकर परिजन ने हंगामा किया। परिजन के मुताबिक, बुधवार को उसने दोस्तों से कहा था कि वह स्कूल से जल्दी घर लौटेगा। वहीं, कहा जा रहा कि स्कूल की दीवार फांदकर भागते वक्त छात्र करंट की चपेट में आ गया।