बिहार में स्टंट करने वाले युवक का दूसरा वीडियो आया सामने, चलती बाइक पर करता दिखा पुश-अप्स
समस्तीपुर (बिहार) में चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने वाले युवक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह चलती बाइक पर पुश-अप्स करता दिख रहा है। युवक का नाम नीरज यादव बताया जा रहा है जो अक्सर बाइक पर स्टंट करने का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता है।