बिहार में संपत्ति के लिए लड़ते रहे 6 बेटे, श्मशान पर घंटों पड़ा रहा 84 वर्षीय मां का शव
मुंगेर (बिहार) में 6 बेटों की 84-वर्षीय मां का शव करीब 6 घंटों तक मुखाग्नि के लिए रखा रहा और बच्चे संपत्ति के विवाद में उलझे रहे। महिला का शनिवार को निधन हुआ था व बच्चे श्मशान घाट पर ही संपत्ति के बंटवारे को लेकर भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया।