बिहार में संविदा कर्मियों की हड़ताल को मिला RJD का समर्थन, कहा- सरकार बनने पर करेंगे न्याय
बिहार में भूमि सर्वे के लिए बहाल किए गए अमीन, कानूनगो और अभियंता समेत सभी सर्वेक्षण संविदा कर्मियों का अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। आरजेडी ने संविदा कर्मियों के हड़ताल का समर्थन किया है। आरजेडी के मुताबिक, राज्य में आरजेडी की सरकार बनने पर न्याय किया जाएगा और संविदा कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा।