बिहार में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ पथराव, कई यात्री हुए घायल
बिहार के मधुबनी में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्थरबाज़ी के कारण एसी कोच के शीशे टूट गए हैं व घटना में महिला-बच्चे समेत कई यात्री घायल हुए हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में ट्रेन पर पथराव की यह दूसरी घटना है।