बिहार में हुआ रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 4 डिब्बे; परिचालन हुआ बाधित

नालंदा (बिहार) के हिलसा रेलवे स्टेशन के पास एक खाली मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया और हिलसा-चिकसौरा मार्ग समेत कई रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम जारी है।

Load More