बिहार में होने चाहिए ओलंपिक्स: आरजेडी सांसद अभय कुमार सिन्हा
लोकसभा में सोमवार को ओलंपिक्स-2036 के लिए अहमदाबाद की संभावित मेज़बानी पर चर्चा के दौरान आरजेडी सांसद अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ओलंपिक्स के लिए बिहार का चयन करती है तो यह इस पिछड़े राज्य के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा, "यह देखकर दुख होता है...बिहार से एक भी खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक्स में नहीं खेलेगा।"