बिहार में हेलमेट लगाए बदमाशों ने सांसद प्रतिनिधि के घर की बजाई घंटी, फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग
वैशाली (बिहार) में सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि अनिस शाही के घर पर बुधवार तड़के अपराधियों ने फायरिंग की जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि हेलमेट लगाए एक बदमाश पहले घर की घंटी बजाता है और जैसे ही सांसद प्रतिनिधि बालकनी से झांकते है दूसरा बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां चलाता है। हालांकि, प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए।