बिहार में हड़ताल पर गए 7,000 से अधिक संविदा कर्मियों को नौकरी से हटाया गया

बिहार सरकार ने हड़ताल पर गए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 7,480 विशेष सर्वे संविदा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। पिछले महीने से हड़ताल कर रहे कर्मियों को लौटने के लिए 3 सितंबर की शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम मिला था जिसके बाद यह ऐक्शन हुआ। 3,295 कर्मचारी डेडलाइन से पहले काम पर वापस आए थे।

Load More