आपदा विभाग के मुताबिक, बिहार देश का सर्वाधिक बाढ़ग्रस्त राज्य है और यहां के भौगोलिक क्षेत्र का 73% (लगभग 68,800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र) बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बिहार में हर साल बाढ़ आने की बड़ी वजह नेपाल से आने वाला पानी है। वहीं, पानी की निकासी न होना और उसके साथ आने वाला गाद भी बाढ़ की वजह है।