बिहार में ज़हरीली शराब पीने से 4 लोगों की हुई मौत व कई की हालत गंभीर; 7 की आंखों की रोशनी गई
मोतिहारी (बिहार) में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 'NDTV' के अनुसार, शराब पीने वाले 6-7 लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है। बकौल रिपोर्ट, बुधवार रात 30-40 लोगों ने शराब पी थी जिसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी।