बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कोच ने महिला खिलाड़ी से की छेड़छाड़, किया जाएगा सस्पेंड
पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में बतौर वॉलीबॉल कोच प्रतिनियुक्त दारोगा पर एक महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने महिला वॉलीबॉल टीम के चयन के ट्रायल के दौरान खिलाड़ी के कमरे में जाकर छेड़छाड़ की। प्राधिकरण के महानिदेशक के अनुसार, आरोपी के निलंबन की अनुशंसा की गई है।