बिहार विधानसभा के गेट पर पोस्टर थामे दिखे तेजस्वी यादव, स्मार्ट मीटर का किया विरोध
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा के बाहर स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आरजेडी नेता व बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हाथ में पोस्टर लेकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध व पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 65% आरक्षण की मांग करते नज़र आए।