बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकता हूं लेकिन सीएम की कुर्सी पर नज़र नहीं: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं लेकिन उनकी नज़र मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं...यह फैसला मेरी पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। चुनाव लड़ता हूं...तो यह केवल मेरी पार्टी के बेहतर 'स्ट्राइक रेट' सुनिश्चित करने के लिए होगा।"