बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर शुरू हुआ मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह (6 नवंबर) 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 18 ज़िलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता सम्राट चौधरी व पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, लोकगायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव मैदान में हैं।