बिहार विधानसभा में CM की कुर्सी पर बैठने लगे RJD MLA, अध्यक्ष बोले- गंभीर परिणाम होगा
बिहार विधानसभा में गुरुवार को बैठने की व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। इसी बीच आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी पर जाकर बैठने लगे जिस पर अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा, "इसके गंभीर परिणाम हो जाएंगे, अव्यवस्था मत फैलाइए।" यादव ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को सदन के बाहर करने का निर्देश दिया।