बिहार विधानसभा में पारित हुआ पेपर लीक को रोकने के लिए लाया गया विधेयक

बिहार में पेपर लीक को रोकने के लिए लाया गया बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक 2024 बुधवार को विधानसभा में पारित हो गया। विधेयक में पेपर लीक के दोषियों पर ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक के जुर्माने और 3-10 वर्ष तक जेल की सज़ा का प्रावधान है। राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।

Load More