बिहार शिक्षा विभाग ने 1.3 लाख सरकारी शिक्षकों का किया तबादला

बिहार शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 1.3 लाख शिक्षकों का तबादला कर उन्हें नए ज़िले आवंटित कर दिए। विभाग के अनुसार, अब ज़िला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) स्तर पर इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे जिसकी प्रक्रिया 15 जून तक पूरी हो जाएगी। वहीं, शिक्षकों को 23-30 जून के बीच नए स्कूल जॉइन करने होंगे।

Load More