बिहार से गए परिवार की बेटी कैसी बन गईं त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री?
कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो की भारतीय मूल की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद‑बिसेसर के पूर्वज 1880 के आसपास मज़दूरी करने के लिए त्रिनिदाद पहुंचे थे। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षिका के रूप में काम कर चुकीं बिसेसर ने 1987 में राजनीति में कदम रखा, 1995 में वह सांसद बनीं और 2010 में वह त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।