बिहार सीएम ने विधानसभा में लगाए 'सब लोग हाय-हाय' के नारे, तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के दौरान 'सब लोग हाय हाय' के नारे लगाते दिखे। तेजस्वी ने लिखा, "शर्मनाक! क्या इतने ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसे आचरण की अपेक्षा है?...यह व्यक्ति नहीं बल्कि पद का भी अपमान है।"