बिहार स्थित मंदार पर्वत से हुआ था 'समुद्र मंथन', माना जाता है 3 धर्मों का संगम स्थल
बिहार के बांका में 800-फीट विशालकाय मंदार पर्वत है और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय इसका इस्तेमाल मथनी के रूप में किया गया था। यह पर्वत हिंदू, जैन और सफा धर्म के लोगों का तीर्थ स्थल है। यह बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शुमार है और मकर संक्रांति के मौके पर यहां मेला लगता है।