बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले 500 से अधिक अभ्यर्थियों पर केस दर्ज, AI से पकड़ी गई धांधली
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में 500 से अधिक अभ्यर्थियों पर केस दर्ज हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से धांधली पकड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी नाम बदलकर एक से अधिक बार परीक्षा में बैठे थे और नौकरी के लिए माफियाओं से सेटिंग की बात भी सामने आई है।