बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में मिली बम होने की सूचना, गोंडा में 3 घंटे रोकी गई
दरभंगा से दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को बम होने की सूचना मिली जिसके बाद गोंडा (उत्तर प्रदेश) में 3 घंटे तक इसे रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और यह सूचना गलत निकली। बकौल पुलिस, गलत सूचना देने वाले की पहचान की जा रही है।