बिहार सरकार ने TRE-4 को लेकर BPSC को भेजी अधियाचना, मार्च में जारी होगा भर्ती का नोटिफिकेशन

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 (TRE-4) को लेकर नियुक्ति की अधियाचना बीपीएससी को भेजी है। बीपीएससी सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च-2026 में जारी होगा। बकौल रिपोर्ट्स, टीआरई-4 में 45,198 पदों पर बहाली होगी जिनमें से पहली-5वीं तक के लिए 10,500, छठी-8वीं तक के लिए 9,500 और 9वीं-12वीं तक के लिए 25,000 पद भरेंगे।

Load More