बिहार सरकार ने निकाली 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना', इन छात्रों को मिलेगी सहायता राशि
बिहार सरकार ने 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' को मंज़ूरी दे दी है जिसके तहत छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करने के लिए प्रति माह सहायता राशि दी जाएगी। इंटर के छात्रों को ₹4,000, आईटीआई छात्रों को ₹5,000 व स्नातक पास छात्रों को ₹6,000 दिए जाएंगे। वहीं, राज्य व गृह ज़िले से बाहर रहकर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।