बिहार सरकार ने पुल गिरने की घटनाओं की जांच के लिए बनाई उच्च स्तरीय समिति
बिहार में पुल गिरने की हालिया घटनाओं की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इनमें से अधिकतर पुलों का निर्माण राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) द्वारा किया गया था। आरडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह समिति खामियों का विश्लेषण करेगी और सुधार के लिए सुझाव देगी।