बिहार सरकार ने बदला ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले गया शहर का नाम
बिहार कैबिनेट ने गया शहर के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मद्देनज़र उसका नाम बदलकर 'गया जी' करने को मंज़ूरी प्रदान की है। प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को कुल 69 प्रस्तावों को स्वीकृति दी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने X पर लिखा, "अब गया को मैं ही नहीं पूरी दुनिया 'गया जी' कहेगी। धन्यवाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी।"