बिहारवासियों के लिए सिरदर्द है 'चीटर मीटर': स्मार्ट मीटर की कमियां बताते हुए रोहिणी आचार्य
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने स्मार्ट मीटर को लेकर नीतीश सरकार की आलोचना की है। रोहिणी ने लिखा, "बिहारवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है स्मार्ट मीटर (चीटर मीटर)।" उन्होंने स्मार्ट मीटर की कमियां गिनाते हुए लिखा, "सर्वर डाउन होना, उपयोग से ज़्यादा बिल आना, बैलेंस रहने के बावजूद अकाउंट में ज़ीरो बैलेंस दिखना...।"