बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के सफाई नहीं करने पर अपने इलाके में सफाई करता दिखा बुज़ुर्ग
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के साफ-सफाई नहीं करने पर 83-वर्षीय एक बुजुर्ग द्वारा अपने इलाके में रोड और नाले की सफाई करने का वीडियो सामने आया है। बुजुर्ग के सफाई करने का यह वीडियो मधु सूदन नामक एक शख्स ने X पर शेयर किया है। एक यूज़र ने लिखा, "यह बुजुर्ग रोज़ाना अपनी गली की 1-2 घंटे सफाई करते हैं।"