बेहतरीन टीमें जीत के रास्ते बना ही लेती हैं: इंग्लैंड से हार के बाद पाक कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को मिली हार पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने कहा है, "टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन टीमें जीत के रास्ते बना लेती हैं।" उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मानसिक रूप से हमारी टीम कमज़ोर है लेकिन टीमों को 20 विकेट लेने आने चाहिए और हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।"