बेहतर वेतन की मांग को लेकर दिल्ली में आज डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की एक दिन की हड़ताल
दिल्ली सरकार के दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) के कर्मचारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। डीएसएचएम ने कहा है कि इस पूर्व-घोषित हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारियों को 'अनुपस्थित' चिह्नित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कोई छुट्टी स्वीकृत/नियमित नहीं की जाएगी। बेहतर वेतन और अन्य सेवा लाभों को लेकर डॉक्टरों का संघ विरोध-प्रदर्शन कर रहा है।