बेहतर वेतन की मांग करने वाले नोएडा के कर्मचारी औसतन 53 दिनों तक जेल में रहे: रिपोर्ट
नोएडा (यूपी) के फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शनों के सिलसिले में करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया था। 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, 106 गिरफ्तारियों के मामलों में प्रदर्शनकारियों ने अदालत के हस्तक्षेप से पहले औसतन 53 दिन हिरासत में बिताए। गौरतलब है, विरोध प्रदर्शन 10 अप्रैल को शुरू हुए थे।