बेहतर होता अगर वे हमें मार देते: हमले के दौरान घायल शख्स को सुरक्षित जगह ले जाने वाला कश्मीरी
पहलगाम आतंकी हमले के दौरान एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित जगह ले जाने वाले शॉल विक्रेता सज्जाद अहमद भट ने कहा कि यह घटना 'इंसानियत और पूरे कश्मीर का कत्ल' है। सज्जाद ने कहा, "बेहतर होता अगर वे (आतंकी) हमें मार देते।" उन्होंने कहा, "हमने ज़िंदगी में पहली बार ऐसा कुछ देखा है, पूरे कश्मीर में मातम छाया हुआ है।"