बेहद गंभीर: सुप्रीम कोर्ट में पहुंची ड्रग समस्या, CJI सूर्यकांत हो गए चिंतित; सभी सरकारों को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ड्रग तस्करी के खिलाफ लड़ाई मज़बूत करने के लिए निर्देश देने की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा। सीजेआई सूर्यकांत और अन्य की पीठ ने इस समस्या को 'बहुत गंभीर' बताया और कहा कि इससे निपटने के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों के समन्वित प्रयासों की ज़रूरत है।