बेहद गरीब परिवार से हूं, खिचड़ी में पानी मिलाकर 12 लोग खाते थे: रवि किशन
बीजेपी सांसद और ऐक्टर रवि किशन ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि वह बहुत गरीब परिवार से हैं। उन्होंने कहा, "मैं मिट्टी से बनी झोपड़ी में रहता था। हमारे ऊपर ज़िम्मेदारियां थीं...ज़मीन गिरवी पर थी। मैंने बहुत गरीबी देखी है। खिचड़ी में पानी मिलाकर 12 लोग खाते थे।" बकौल रवि, वह आज जो हैं, इन्हीं अनुभवों की बदौलत हैं।